फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मजहब तीन, खुशियों का मंडप एक... 104 जोड़े बने हमसफर

विज्ञापन
चिल्हिया स्थिति जनता विधा मंदिर इंटर कालेज उदयराजगंज कदवा बाजार के परिसर में आयोजित सामुहिक विव
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मजहब अलग-अलग थे, रीति-रिवाज भी अलग थे पर खुशियां साझा थीं। एक ही मंडप में तीन धर्मों की परंपराओं के बीच 104 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर जीवन की नई शुरुआत की। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिल्हिया स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कंदवा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह सामाजिक समरसता और एकता की मिसाल बना। यहां हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विनय वर्मा, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी सम्मान और धूमधाम से हो रही है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है।
उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए रोजगार दिलाने में सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में हिंदू समुदाय के 83, बौद्ध धर्म के 10 और मुस्लिम समुदाय के 11 जोड़े शामिल रहे। सभी का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि योजना गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेने की मजबूरी से बचाने में मददगार है। इसके तहत प्रत्येक वधू के खाते में डीबीटी के माध्यम से 64 हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके अलावा 21 हजार रुपये की गृहस्थी की सामग्री दी गई और 15 हजार रुपये बारातियों के स्वागत पर खर्च किए गए।
इस मौके पर सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, विधायक की पत्नी बबिता वर्मा, एसडीएम शोहरतगढ़ रवीश कुमार गुप्ता, सीओ मयंक द्विवेदी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
तीन धर्मों के जोड़ों का रीति-रिवाज से हुआ विवाह : सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। तीनों समुदायों के जोड़ों के विवाह उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप संपन्न कराए गए। परिजनों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें