फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में जिले के 12 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का शुक्रवार को जिला स्टेडियम में ट्रायल हुआ। इसमें 12 खिलाड़ी चुने गए, जो जिले की टीम में खेलेंगे।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार, रविवार व सोमवार को प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर होगी। प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, महराजगंज, चंदौली, गोंडा व कुशीनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन दो मैदान पर किया जाएगा। इस क्रम में शुक्रवार को जिले के खिलाड़ियों का भी चयन ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ईशांत पांडेय, अमरनाथ, विकास पांडेय, रोहित गुप्ता, अबरार अहमद, दीपक, रामकरण, किफायतुल्ला, सागर गुप्ता, शक्तिमान कसौधन, बंशी गोस्वामी व अभिनंदन मिश्र मौजूद हैं, जबकि टीम मैनेजर के रूप में मनोज चौरसिया रहेंगे। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें