फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में किए गए शिफ्ट
डुमरियागंज और सदर तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन हाउस में थे क्वारंटीन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज और सदर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग क्वारंटीन हाउस से बुधवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक बच्ची भी शामिल है, जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है। सभी को बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन नए मरीजों के साथ जिले के संक्रमित होने वालों की संख्या 49 हो गई है। हालांकि इसमें 17 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बनगवां स्थित खैर टेक्निकल क्वारंटीन हाउस में 10 मई को मुंबई से लौटे 50 वर्षीय व्यक्ति और 19 वर्षीय युवक को क्वारंटीन किया गया था। संदिग्ध दिखने के बाद दोनों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में क्षेत्र के ही एक गांव के ही एक परिवार को क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि यह लोग 13 मई को लौटे थे। स्क्रीनिंग में संदिग्ध लगने के बाद दंपती और एक बच्ची के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में बच्ची और डुमरियागंज दोनों लोग पॉजिटिव मिले। मामले की जानकारी मिलने के बाद राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन-फानन में सभी को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. सीमा राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। उसके पिता का रिपोर्ट निगेटिव आया है, जबकि मां का रिपोर्ट नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

49 हुई संक्रमितों की संख्या
सीएमओ डॉ. सीमा राय के मुताबिक तीन नए केस मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 49 हो गई है। इसमें से 17 लोग स्वास्थ्य होकर घर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें