सिद्धार्थनगर का रहने वाला 24 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। किडनी की समस्या से जूझ रहे युवक को सोमवार को सिद्धार्थनगर के अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
मंगलवार सुबह कोरोना की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। युवक को परिजन एंबुलेंस से लेकर सोमवार रात में बीआरडी पहुंचे। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एहतियातन कराई गई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है।
बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि युवकका इलाज शुरू कर दिया गया है।