फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण दहन में पटाखे से लगी आग, तीन बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रावण दहन में पटाखे से लगी आग, तीन बच्चे झुलसे
विज्ञापन

- रामलीला के समापन पर रावण दहन के दौरान हुआ हादसा
- गंभीर हालत में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कटहना गांव के टोला सबुआ का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कटहना गांव के टोला सबुआ में शुक्रवार की शाम रावण दहन के दौरान पटाखे के विस्फोट से आग लग गई। घटना में मेला देखने गए तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों में एक बच्चा शाहजहांपुर जिले का रहने है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कटहना गांव के टोला सुबआ में रामलीला चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मेला और रावण दहन का आयोजन किया गया था। मेला देखने के लिए गांव निवासी सचिन (10) पुत्र राममिलन, विनय (8) पुत्र लक्ष्मन और मिरदे (11) पुत्र रामबहादुर निवासी नेउना थाना खुदागंज जिला शाहजहांपुर भी गए थे। मेला में रावण देखने के लिए बच्चे खड़े थे। इस बीच पटाखे से हुए विस्फोट से आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। इस बीच तीनों बच्चे आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोग जब तक आग को काबू में करके बचाने की कोशिश करते तीनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें