सिद्धार्थनगर/ मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार 25 हजार का इनामी होरियालपुर निवासी विकास यादव बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस ने उसे क्षेत्र के गोनरा मोड़ से दबोचा। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस वारदात में शामिल चार नाबालिग समेत छह आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला से एक युवक की नजदीकी बढ़ी तो उसने उसका फायदा उठाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद अपने आठ अन्य दोस्तों को बांट दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे।
पांच दिन पहले महिला की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके तत्काल छह आरोपियों को दबोच लिया और जेल भेज दिया जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे दबोचने के लिए टीम लगी थी। बाद में पता चला कि दो अन्य नाबालिग भी इस वारदात में शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ गिरफ्तार किया। एसओ मिश्रौलिया ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी समेत तीन को क्षेत्र के गोनरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें दो नाबालिग हैं। पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से मुख्य आरोपी को जेल और नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इसमें चार नाबालिग सहित छह की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।