बांसी। डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने बुधवार को सीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस और पेशी कार्यालय के साथ परिसर का निरीक्षण किया। सीओ बांसी कार्यालय का अपराध रजिस्टर, जेड रजिस्टर, भवन निर्माण रजिस्टर, कार्य वितरण आदि का अवलोकन किया। रजिस्टरों, अभिलेखों में प्रविष्टियां अध्यावधिक करने, कार्यालय व परिसर की सफाई प्रतिदिन करने, लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने, लंबित अभियोगों के समयबद्ध निस्तारण करने, आरोप पत्र और अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल कराने आदि के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन, सीओ सुजीत कुमार राय, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ इटवा शुभेंदु सिंह, सीओ रोहिनी यादव के साथ सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे ।