फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दरवाजे का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए सामान

Mon, 04 Mar 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के महदेवा में दो घरों का ताला तोड़कर चोर अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी घर में सफाई करने पहुंचे गांव के एक व्यक्ति को तब हुई, जब वह दरवाजा के ताला टूटा हुआ देखा। अंदर गया तो समान बिखरे पड़े थे। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर चोरी हुई घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


क्षेत्र के शकूर व रशीद दोनों भाई मुंबई में रहते हैं। इन दोनों का मकान महदेवा में बरगदवा जाने वाले हाईवे मार्ग के किनारे बना है। दोनों भाई घर बंद कर मुंबई चले जाते हैं। हर वर्ष मार्च माह में घर आते हैं। दोनों भाई परिवार सहित मुंबई से रविवार को चले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने भतीजे शमीम को फोन कर कहा कि घर की सफाई कर दो। हम लोग आ रहे हैं। समीम सोमवार को दोनों घर की सफाई करने पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा है और समान बिखरे हैं। शमीम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें