फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पट्टे की पत्रावली अपूर्ण मिलने पर बाबू निलंबित

Mon, 04 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सोमवार तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब के पट्टे की पत्रावली अपूर्ण मिलने पर पट्टे बाबू श्रीराम चौरसिया को निलंबित करने का एडीएम उमाशंकर को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोमवार को तहसील व ब्लाक शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। तहसील निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूर्ति निरीक्षक कक्ष में शिकायत रजिस्टर को देखा। राशन कार्ड धारकों के फीडिंग के बारे में जानकारी ली गयी। इसके बाद संपूर्ण तहसील समाधान दिवस रजिस्टर, जन सुनवाई रजिस्टर, मत्स्य पट्टा रजिस्टर, अभिलेखागार, संग्रह अभिलेखागार, तहसीलदार कोर्ट आदि पटलों का निरीक्षण किया गया।
एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार को निर्देश दिया गया कि सबसे ज्यादा राजस्व के बकायेदारों की सूची सूचना पट्ट पर चस्पा करायें। अमीनों के द्वारा आरसी की वसूली करायें, इसके साथ ही साथ कोर्ट के केस समय से निस्तारण कराएं। कार्यालय में समय से बैठकर जनता की समस्याओं का निराकरण कराने को कहा गया। ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर, राज्य वित्त एवं मनरेगा सेल आदि सभी पटल को देखा गया।
विज्ञापन

बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता न होने पाए। कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जनसुनवाई करें। पत्रावलियों का रख-रखाव सही ढंग से कराएं। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार, अजय कुमार, एडीओ पंचायत मोहन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें