दुकान से शराब उड़ा ले गए चोर
बांसी। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने सूपा राजा में एक घर और अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी कर ली। घर से करीब आठ हजार रुपये और शराब की दुकान से दस हजार कीमत की शराब चुरा ले गए।
ग्राम नगवां निवासी उमेश चंद्र पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि सूपा चौराहे से चेतिया जाने वाले मार्ग पर उनका घर है, जिसमें कई दुकानें भी किराए पर चल रही हैं। चोरों ने घर के पिछले हिस्से के दरवाजे का ताला तोड़ा था।
उस हिस्से में पत्तल बनाने का काम होता है। चोरों ने काउंटर में रखे पांच हजार रुपये,चांदी का सिक्का समेत करीब आठ हजार रुपये का सामान उड़ा लिया था। पिछले हिस्से पर लगी खिड़की से अंग्रेजी शराब की दुकान से दस हजार मूल्य की शराब की शीशियां भी चुरा ली थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।