फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादलों की आवाजाही, तेज धूप से बढ़ी उमस भरी गर्मी

Wed, 10 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बादलों की आवाजाही के बीच मानसून के कमजोर पड़ते ही अब मौसम शुष्क होने लगा है। इससे तेज धूप और उमस भरी गर्मी से अब लोगों की परेशानी और बढ़ गई है, जबकि मौसम विभाग बरसात होने के साथ ही तेज हवाओं के चलने का पूर्वानुमान बता रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही धूप खिल गया। सुबह आठ बजे ही धूप से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में चमक-गरज के साथ बरसात होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है।
सूर्य भगवान अपना तेवर दिखाने लगे। हालांकि आसमान में बादल भी छाए रहे, लेकिन यह राहत नहीं दे सके। इस वजह से दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रभाव कम होने के कारण मौसम में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि अभी मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण सप्ताह भर तक बारिश होने की संभावना बरकरार है।
कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। चमक-गरज और तेज गति से हवा चलने के भी आसार बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादलों की आवाजाही रहने के साथ ही बरसात होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें