फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर

Thu, 11 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सहिजवार गांव में बुधवार की रात चोर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा ले गए। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सहिजवार गांव निवासी सालिक राम उर्फ लखन्दर ने बताया कि बुधवार की रात घर वाले खाना खाकर सो गए। सुबह जब जगे और भैंस के घारी में भूसा डालने गए तो वहां रखे जेवरात गायब थे।
सालिक राम ने बताया कि चोरों के डर से करीब चार दिन पहले भैंस के घारी में रखे चांदी के पांच सेट पायल, तीन सेट पाजेब, दो सेट सोने का झुमका, पांच सोने की माला, सोने का नथ, बिंदिया समेत चोर करीब चार लाख के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें