संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा केंद्र की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। इसके लिए तीन स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
इसमें एक विद्यालय, दूसरा जनपद और तीसरा परिषद मुख्यालय में रहेगा। एक- दूसरे से सभी कनेक्टे रहेंगे। जिम्मेदार किसी भी परीक्षा केंद्र की लाइव सीधे देखे सकेंगे। अगर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। नकल विहीन और भयमुक्त परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए त्रिस्तरीय निगरानी की व्यवस्था की गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा में 64 हजार से अधिक बच्चे शामिल हो रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से लैस 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की जांच में मानक पर खतरा उतरने के बाद बोर्ड की ओर केंद्र बनाया गया है। परीक्षा पारदर्शिता पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इसके लिए वायर रिकाॅर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे से लैस विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों की तगड़ी निगरानी की जा सके। इसके लिए विद्यालय पर एक कंट्रोल बनाया जाएगा। वहीं, इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल बनाया जाएगा। इसके अलावा इन दोनों की निगरानी बोर्ड के कंट्रोल रूम से होगी। इसके लिए दोनों के डिवाईस को कनेक्ट किया जाएगा। जिससे सीधे किसी भी परीक्षा केंद्र को देखा जा सकेगा।
वहीं, विद्यालयों के कंट्रोल रूम लगे डीवीआर का वैकअप एक माह से अधिक तक रहता है। कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे, जिससे पूरी तरह से नजर रहे। कंट्रोल रूम बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।