फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुजारी राजूदास के बयान पर भड़के सपाई, जलाया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर अयोध्या में हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास की विवादित टिप्पणी से सपा कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर राजू दास का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि नेताजी पीडीए समाज के लिए भगवान हैं।
विज्ञापन

जिस तरीके से पुजारी ने बयान दिया है, उससे दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व अन्य पीडीए समाज के लोग आहत हुए हैं। पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह ने पुजारी राजू दास ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विवादित बयान देकर देश के राष्ट्रीय नेता का अपमान किया है। इनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें