फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक सप्ताह तक होगी बारिश गर्मी से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूरे दिन तेज धूप व उमस से परेशान लोगों को शाम को गर्मी से राहत मिल गई। शाम को करीब चार बजे अचानक 30 से 35 किमी की रफ्तार से चली आंधी से हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं बारिश होने से तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। बृहस्पतिवार की देर रात बादल छाए रहे। कुछ देर तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को रात में गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार की सुबह भी बादलों की आवाजाही रही, लेकिन सुबह सात बजे से ही सूर्य का एक बार फिर प्रचंड रूप देखने को मिला। इससे लोगों को गर्म हवाओं के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। गर्मी ऐसी कि लोगों को घरों में कूलर व पंखे से भी राहत नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें