देसही देवरिया। दिन में तेज हवा और आग लगने की हो रही घटनाओं को देखते हुए बिजली निगम ने दिन में बिजली कटौती करने का निर्णय लिया है। इस बढ़ती गर्मी में पूरे दिन बिजली कटने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
अवर अभियंता इमिलिया इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है। तेज हवा चल रही है। ऐसे में बिजली का तार टूटकर गिरने से खेतों या गांवों में आग लग जा रही है। इससे बचाव के लिए बिजली निगम ने गेहूं कटाई का कार्य पूरा होने तक दिन में सुबह 10:30 बजे से शाम सात बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।