फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 83 लाख से संपर्क मार्ग निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। भागलपुर-मईल मुख्य मार्ग मार्ग से नरियावं-गोड़वली को जाने वाले संपर्क मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। जिससे क्षेत्रीय जनता ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

भागलपुर-मईल मुख्य सड़क नरियावं से गड़थौली, गोड़वली जाने वाले संपर्क मार्ग काफी दिनों से मुख्य संपर्क मार्ग से नहीं जुड़ा था। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर इस मार्ग की निर्माण की लिए कई बार मांग की थी।
ग्रामीणों की मांग पर बरहज के विधायक दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका बाबा के विशेष प्रयास से यह मार्ग ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से 83.9 लाख रुपये की लागत से 1500 मीटर लंबी सड़क स्वीकृत हुई है। मार्ग के स्वीकृत होने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनबंधु सिंह, कन्हैया तिवारी, गोड़वली प्रधान आलोक सिंह, नरियावं के प्रधान पति दिलीप कुमार, धनु मिश्रा ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को देवरहा बाबा आश्रम, थाना, मईल चौराहा, भागलपुर बाजार, अस्पताल, सरयू घाट जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई राजेंद्र पाल ने बताया कि नरियावं गोड़वली प्राथमिक विद्यालय तक मार्ग पर धन स्वीकृत हो गया है जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें