फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगरा पावर हाउस से जुडे गांव की 10 घंटे ठप रही बिजली

Thu, 31 Oct 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नगरा पावर हाउस अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महादेवा लाला, कपिया मिश्र, सुकरौली आदि गांवों में मंगलवार रात 11 बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहा। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


त्योहार के मौसम में इस प्रकार से अघोषित बिजली कटौती विभागीय अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है। बिजली न रहने से सुबह तमाम घरों में पानी की दिक्कत हुई। लोगों का दिनचर्या खराब हो गया। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग शेडयूल के हिसाब से बिजली नहीं देता,अक्सर बिना बताए बिजली की सप्लाई भी बाधित कर देता है। जिससे आमआदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहरी क्षेत्र के महादेवा लाला में रहने वाले सदाकत हुसैन ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे बिजली कट गई और सुबह 9 बजे तक बिजली नहीं आई थी। बिजली के कारण घरों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें