फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रैगिंग की शिकायत से खलबली, कमेटी जांच में आरोप निराधार

Thu, 17 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग की शिकायत झूठी निकली। इससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। मेडिकल कॉलेज के व्हाट्एसप पर हुई रैगिंग की शिकायत से हलचल मच गई थी।
लेकिन कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में जांच की गई, जिसमें दोनों छात्राओं ने रैगिंग की घटना से इन्कार कर दिया। उसके बाद 2014 बैच के सभी छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई, किसी ने भी रैगिंग होने की घटना स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी सिद्धार्थनगर के व्हाट्एसप पर चेन्नई के डॉ. ग्रीस कुमार ने रैगिंग की शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार 2024 बैच की छात्रा के साथ 2023 बैच की छात्रा ने रैगिंग की थी। उसके बाद प्रभारी प्राचार्य डॉ. मोहम्मद अफजल ने एंटी रैगिंग कमेटी को 24 घंटे में जांच करके रिपोर्ट मांग ली।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य ने जांच में शिकायत को शिकायत को भ्रामक, असत्य तथा निराधार पाया गया। बैठक में प्रभारी डॉ. मोहम्मद अफजल, महिला एंटी रैगिंग कमेटी सदस्य सचिव डॉ. शगुफ्ता, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. विष्णु, डॉ. नौसाद आलम, डॉ. कनिका मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें