फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झुके तार के सहारे हो रही बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नगरा पाॅवर हाउस तहत आने वाले महादेवा नानकार नहर के पास बने सुखनंदन गिरि के घर के ऊपर 11 हजार बोल्टेज बिजली सप्लाई की जा रही है। जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। सुखनंदन गिरि ने कहा कि हमारे घर के ऊपर से ही 11 हजार बोल्टेज सप्लाई का तार जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष एक बार तेज हवा चलने के कारण तार गिर गया था। उस समय सप्लाई नहीं था, इसी से कोई दुर्घटना नहीं हुई। आशुतोष मिश्र के घर के सामने पोल झुका हुआ है। पूरे गांव का तार जर्जर हो गया है। ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, लालमन, मोहर लाल यादव ने विभाग से जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। नगरा के जेई सुभाष गुप्ता ने कहा कि अब जानकारी हुई है संबंधित लाइन मैन से कह कर ढ़ीला तार सही कर दिया जाएगा। संवाद஦
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें