इटवा। खुनियांव ब्लाॅक क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में शुमार शाहपुर -लटेरा - ऊंचडीह - भिलौरी भिलौरा मार्ग पर स्थित रामापुर के पास अकरारी नाले पर बने पुल की दोनों एप्रोच गिर गई है। इससे भारी वाहनों की आवाजाही पर दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
शाहपुर-लटेरा-ऊचडीह -भिलौरी भिलौरा मार्ग (कुल दूरी 20 किमी) पर स्थित रामापुर गांव के पास सड़क को काट रही अकरारी नाले पर बने पुल की दो एप्रोच गिर गई है। इसके चलते वहां से गुजर रही विद्युत लाइन का एक खंभी भी झुक गया है। जो कभी भी गिर सकता है। समाजसेवी विनोद कुमार दूबे, प्रिंस मिश्र, रमेश तिवारी आदि बताते हैं कि इस मार्ग पर गल्ला व्यवसायियों, बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदारों की गाड़ियां आती-जाती है। इसके चलते कभी भी एप्रोच के पास मिट्टी दरकने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आशीष भारद्वाज का कहना है कि जेई को मौके पर भेजकर जानकारी ली जा रही है।