संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र में जमीन और मकान की बिक्री में धोखाधड़ी व पीड़िता द्वारा दिए 20 लाख रुपये मांगने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोरखपुर के वार्ड हुमायूंपुर निवासी मोहम्मद मुजतबा हैदर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शोहरतगढ़ में जमीन लेने की चाहत तीन वर्ष पहले मोहम्मद हुसैन धनधरा थाना शोहरतगढ़, मोहम्मद इब्राहिम निवासी परसोहिया थाना शोहरतगढ से मुलाकात हुई। इन लोगों कहा कि एक मकान व 13 मंडी जमीन बिकाऊ है। वही खरीद लीजिए। इन की बात मानकर जमीन व मकान देखा। खतौनी भी इन लोगों ने दिखाई। उसके बाद जमीन के स्वामी हरिद्वार पुत्र चंद्रभान निवासी नगर पंचायत शोहतरगढ़ से मुलाकात करवाई। पूरी जमीन की कीमत 46 लाख रुपए तय हुई और जमीन व मकान एग्रीमेंट भी हो गया।
इसके बाद बैंक खाते व चेक के माध्यम 20 लाख रुपये विक्रेता हरिद्वार को दिए। शेष राशि 26 लाख रुपये बैनामा रजिस्ट्री होने के बाद तय हुई। उसके बाद जब जमीन व मकान की बैनामा रजिस्ट्री की बात आई तो उन लोगों ने कहा कि जो 20 लाख रुपये दस्तावेज में नहीं दर्शाई जाएगी। नहीं तो स्टांप की फीस अधिक लगेगी। जमीन की पैमाइश करवाई गई तो जमीन नौ मंडी निकली। उसके बाद उन लोगों ने कहा कि पैसा नौ मंडी का ही देंगे।
जमीन बैनामा रजिस्ट्री कर दो। इन लोगों ने करीब दो वर्ष आजकल में बिता दिए। जमीन व मकान खरीदने के लिए दिए गए 20 लाख रुपये की मांग की तो चेक दिए। जो बाउंस हो गए। एक साल और गुजर गए। जब इन लोगों से पैसे की मांग करते रहे तो 10 जुलाई को शाम चार बजे इन लोगों ने थाना क्षेत्र एक ढाबा बुलाया कहा कि आओ हम लोग बात कर मामला सुलझा लेते हैं। जैसे ही मेरे साथ अली जहीर सिद्दीकी वहां पहुंचा। तभी वहां मौजूद हरिद्वार, मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद हुसैन गालियां देने लगे।