फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हैं विशेषज्ञ चिकित्सक, रेफर किए जा रहे हैं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हैं विशेषज्ञ चिकित्सक, रेफर किए जा रहे हैं मरीज
विज्ञापन

भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है, जबकि अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा भी नहीं है। इस कारण मरीजों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय में रेफर करना पड़ रहा है। लोग 70 किमी दूरी तय करते हैं तो जिला अस्पताल में इलाज संभव हो पाता है।
सीएचसी सिरसिया में करीब ढाई लाख की आबादी का जिम्मा है। आपात स्थित में मरीजों को संयुक्त जिला अस्पताल, बीस किलोमीटर दूर सीएचसी इटवा, बेंवा या निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल में 9 पद के सापेक्ष 4 डॉक्टर पदस्थ हैं, जबकि अस्पताल में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग एवं बाल रोग विशेषज्ञ पदस्थ नहीं हैं। एमबीबीएस डॉक्टर ही पदस्थ हैं। पैथोलॉजी की सुविधा है, लेकिन न एक्स रे मशीन है और न ही एक्स-रे टेक्नीशियन।
विज्ञापन

इस कारण गंभीर मरीजों को अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी के आसपास के जो मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने जाते हैं, उन्हें वहां भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि, अधिकतर केस में ओपीडी में एक दिन में जांच पूरी करके मुकम्मल इलाज संभव नहीं होता है।
क्षेत्र के सच्चिदानंद मिश्रा, रामदरस, लवकुश चौधरी, दयाराम, अजय चौधरी एवं हरिशंकर मिश्रा का कहना है कि सीएचसी में पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों को पदस्थ किया जाना चाहिए। अस्पताल से गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, इस कारण मरीजों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

सीएचसी की स्थिति
पद - सृजित पद - पदस्थ
डॉक्टर 9 4
फार्मासिस्ट 5 3
स्टॉफ नस 6 3
वार्ड ब्वॉय 3 1
स्वीपर 4 1
सिरसिया सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों को पदस्थ करने एवं संसाधनों में वृद्धि करने के प्रयास किए जाएंगे। जिले में उपलब्ध चिकित्सक को सीएचसी, पीएचसी में पदस्थ किया जाता है। सीएचसी के सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।
डॉ. उजेर अतहर, प्रभारी सीएमओ
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें