पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र जोगीबारी चौराहे स्थित आभूषण और मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर आभूषण और मोबाइल सहित लाखों का सामान उठा ले गए। एक ही व्यक्ति की दोनों दुकान चलाता है।
रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा होने और चोरी की जानकारी हुई। उसने तत्काल डायल-112 को सूचना देने के साथ ही पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के जुड़ीकुईया गांव निवासी गिरजेश कुमार वर्मा क्षेत्र के जोगीबारी चौराहे पर अपना ज्वेलर्स एवं मोबाइल दोनों की दुकान एक कमरे में चलाता है। शनिवार देर शाम दुकान बंद करके वह घर चला गया था। सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गया।
अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दुकान के अंदर रखा 20 हजार रुपया, मोबाइल फोन सात पीस, आधा किलो चांदी आदि चोर समेट ले गए थे। इसके बाद गिरजेश ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है। इसकी सूचना मिली है, जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवादन