फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दीपावली में आया था घर, लौटने से दो दिन पहले उमेश की हो गई हत्या

Sun, 17 Nov 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मृतक उमेश।
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूंड़ी गांव निवासी उमेश (22) गुजरात के वापी में रहकर रोजी रोटी करता था। मां के बीमार होने की खबर व दीपावली का त्योहार मनाने के लिए में घर आया था,जो वापस वापी जाने के लिए निकाल लिया था,जिसे सोमवार को जाना था।
विज्ञापन

वहां जाने से पहले ही शनिवार को धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। डीजे से घर के बुजुर्ग को दिक्कत हो रही थी। डीजे से बजाने से मना करने पर आठ दिन पहले कहासुनी हुई थी। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी सोविंद अपने घर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। मृतक उमेश अपने बूढ़ी मां को हार्ट की समस्या बताकर बंद करने को कहा था, जो आरोपियों को नागवार गुजरी और हाथापाई के साथ थोड़ा विवाद हुआ, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम अपने खेत के तरफ जा रहे उमेश को रोक कर सोविंद, सनमान शिव लाल और चंदू ने रोक कर मारपीट करने लगे। इसी बीच सोविंद ने धारदार हथियार से उमेश पर हमला कर दिया। जिससे उमेश घायल होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी बेवां ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दिया। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पांच भाइयों में सबसे छोटा था उमेश :उमेश की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था। मां के बीमार होने की सूचना पर दीपावली पर गुजरात के वापी से घर आया था। बेटे की हत्या के बाद से 75 वर्षीय मां अकालमती और 80 वर्षीय पिता मंगल यादव का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें