फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षक के घर से आभूषण और नकदी चोरी

Mon, 16 Oct 2023 11:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

छत के रास्ते घुसकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

सदर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ले में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में रहने वाली एक शिक्षक के घर से शनिवार रात चोर नकदी और आभूषण सहित अन्य सामान समेट ले गए। सुबह जब जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र रामनगर कठौतिया गांव निवासी श्रीकेश सिद्धार्थनगर जनपद के जिला मुख्यालय स्थित जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़ में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। श्रीकेश के मुताबिक, वह नगर के ही इंदिरानगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे।
विज्ञापन

बताया कि देर रात चोर पीछे से छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे में रखी नकदी और आभूषण समेट ले गए। सुबह घटना के बारे में तब जानकारी हुई, जब परिवार के लोग सामान बिखरा हुआ देखे। कमरे में बॉक्स में रखे 50 हजार रुपये, अंगूठी, कंगन सहित एक लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण आदि गायब थे। छत पर गए तो आभूषण वाले पैैकेट खाली पड़े थे। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके परिवार के सदस्यों से बात की। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। तहरीर मिल गई है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें