दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी
बर्डपुर। मोहाना थाना के शुद्दोधन चौकी अंतर्गत बर्डपुर बाजार में बुधवार रात किराने एवं आभूषणों की दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की गई। दुकानदारों के अनुसार, चोरों ने नकदी सहित कुछ गहनों और सामान की चोरी की है।
कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। कस्बा के धर्मेंद्र विश्वकर्मा की गहनों व होली जायसवाल की किराने के सामान की दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की गई।
इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।