फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मारा, मोबाइल फोन छीनकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को चाकू मारा, मोबाइल फोन छीनकर भागे
विज्ञापन

औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नौवा गांव के पास मंगलवार की देर शाम तीन उचक्कों ने चाकू से हमला कर युवक को घायल किया और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि सोनबरसा निवासी सौरभ पुत्र विमलेश अपने गांव से नौवा गांव दूध लेकर जा रहे थे। नौवागांव की तरफ से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग बहुत ही तेजी से आए और सौरभ को रोक लिया। उन्होंने सौरभ से तंबाकू मांगा। सौरभ ने मना किया। उसी दौरान उन लोगों ने सौरभ का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों में से एक ने असलहा ताना और दूसरे ने चाकू से सौरभ पर हमला कर दिया। फिर मोबाइल फोन छीन लिया। तीनों बदमाश नौवा गांव की तरफ चले गए। पीड़ित ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। फिर 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें