फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, ठंड से जान जाने का शक

Wed, 09 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में सो रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घरवाले अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज की कोशिशों के बीच उसने दम तोड़ दिया। घरवाले ठंड से मौत मान रहे हैं, हालांकि प्रश्ाासन ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


भनवापुर ब्लाक के सिकटा डिहवा गांव निवासी 30 वर्षीय करम हुसैन मंगलवार की रात अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था। इस बीच उसे ठंड लग गई। तबीयत बिगड़ने पर  पत्नी नसीबुन उसे नजदीक के निजी अस्पताल ले गई, वहां के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने की सलाह दी। 

सुबह नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने करम को मृत घोषित कर दिया। नया पीएचसी के चिकित्सक डा.मुस्तकीम अंसारी  के  मुताबिक करम को सुबह साढ़े आठे बजे अस्पताल लाया गया था। उसका शरीर  ठंड  से  जकड़ा हुआ था। ठंड से ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


मृतक के परिवार में पत्नी  नसीबुन,  पुत्र 10 वर्षीय शेरमोहम्मद व गुलाम नवी और तीन  लड़कियां  हैं।  करम  परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। तहसीलदार शंभूशरण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। चुनाव ड्यूटी के कारण लेखपाल की रिपोर्ट नही मिल पाई है। रिपोर्ट देखकर बता पाएंगे। वैसे भी अभी इतनी ठंड नहीं कि मौत  हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें