फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से गई थी युवक की जान

Mon, 11 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महादेवा नानकार निवासी दीपक (25) पुत्र बहरैची की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को उसका शव घर के पीछे बाग में डाल से रस्सी के सहारे लटका मिला था। पुलिस की जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट ने निशान भी नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महदेवा नानकार निवासी दीपक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। 15 दिन पहले उसने दूसरी शादी की थी। किसी बात को लेकर इसके मां-बाप ने शुक्रवार को डांट दिया था। उसके बाद वह घर निकल गया। शनिवार को बाग में पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे उसकी लाश को देखकर परिजनों को जानकारी दी थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट हैंगिंग आया है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। केवल गले निशान मिले थे, जो फांसी के लिए लगाई गई रस्सी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें