फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप को बेअसर कर रही पछुआ,गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। धूप निकलने के बाद भी शनिवार को लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। सुबह घना कोहरा होने से जहां लोगों को गलन का अहसास रहा। वहीं दिन में तेज धूप खिलने पर पछुआ हवा ने ठंड को बरकरार रखा। ऐसे में लोगों को पूरे दिन गर्म कपड़ों में रहना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलना शुरू हुई, लेकिन उसी के साथ पछुआ हवा की रफ्तार भी बढ़ती गई। दिन में पछुआ हवा के चलने से जहां ठंड बढ़ती गई। वहीं शाम होते ही एक बार फिर गलन बढ़ना शुरू हो गया। शाम को ठंड बढ़ने से कस्बों में छह बजे ही सन्नाटा छा गया। शहर में दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन बाजार में सन्नाटा रहा। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी छाना शुरू हो गया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन में धूप खिलने से सुबह शाम कोहरा छा रहा है। आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें