इटवा। नगर पंचायत इटवा के अभिभावक जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर पंचायत कार्यालय चार माह से चक्कर लगा रहे हैं। प्रमाणपत्र पाने में अभी तक वह असफल रहे हैं।
नगर पंचायत घोषित होने के पूर्व गांवों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी से लोगों को अपने पाल्यों का जन्म प्रमाणपत्र बहुत ही आसानी से मिल जा रहा था, लेकिन नगर पंचायत की घोषणा होने के बाद इटवा में आने वाले गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इन्हें प्रमाणपत्रों के लिए नगर पंचायत के दर्जनों बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इटवा के गफ्फार कहते हैं कि विद्यालय में आधार कार्ड मांगा जा रहा है। बगैर जन्म प्रमाणपत्र के आधार कार्ड बनाने वाले मना कर रहे हैं।
ऐसे में 19 सितंबर को 13 लोगों ने, 4 दिसंबर को 19 लोगों ने आनलाइन आवेदन किया, लेकिन अभी तक जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है। इस संबद्ध में ईओ संदीप कुमार का कहना है कि बाबुओं की अनुपस्थिति के चलते प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहा है। एक अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही सभी को जन्म प्रमाणपत्र मुहैया करा दिया जाएगा। संवादि