फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या का केस दर्ज न करने पर पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के एक गांव में 16 मई को जमीन के विवाद में हुई मारपीट में 60 वर्षीय नेत्रहीन वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसमें पथरा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा का केस दर्ज किया था। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पथरा पुलिस ने आरोपियों के दबाव में आकर हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच करके धारा बदलवाने की मांग पर पीड़ित पक्ष के सुमित पाठक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमुनी पाठक में 16 मई की शाम हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। मृतक प्रहलाद पाठक (60) नेत्रहीन थे। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद में हुई मारपीट में भतीजे ने आधा दर्जन लोगों के साथ चाचा के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें