फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरे दिन गुल रह रही विश्वविद्यालय की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु बिजली घर पर पोल सिप्टिंग का कार्य होने से सुबह 08:30 बजे से देर रात तक बिजली सप्लाई बाधित रह रही हैं। बिजली व्यवस्था बाधित होने से विषम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे विश्वविद्यालय कैंपस में मौजूद छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए बिजली नहीं मिल पा रही हैं, जबकि पूरे दिन लाइट नहीं रहने से पानी का भी संकट छा गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक-छात्र सहित पांच हजार लोग निवास करते हैं, लेकिन एक माह से दिन में बिजली बाधित होने से सभी को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से छात्र-छात्राओं को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। छात्रों को परीक्षा संचालित होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।
छात्रों ने बताया कि सुबह 08:30 बजे से लाइट कटने के बाद देर रात में सात बजे के बाद भी लाइट बहाल नहीं हो पाती हैं। इससे दिन में पानी की समस्या तो रहती हैं, जबकि अंधेरा होने पर कमरों में भी परेशानी बढ़ जाती हैं। लिफ्ट का भी संचालन बंद हो जाता हैं। इससे पूरे दिन लोग पानी के साथ अन्य सुविधाओं के लिए परेशान रहते हैं। छात्रों ने परीक्षा के दौरान बिजली को संचालित करने की मांग की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें