संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में बृहस्पतिवार को मेडिकल स्टोर संचालक मदन मोहन अग्रवाल (60) और उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के 48 घंटे के बाद भी परिवार के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी सदमे से उबर नहीं पाए हैं। लोगों को फाॅरेंंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे इस मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बढ़नी नगर पंचायत में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित यूरो किड स्कूल के सामने किराए के मकान में मेडिकल स्टोर संचालक मदन मोहन अग्रवाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी पत्नी अंजू अग्रवाल व स्वयं का गला सर्जिकल ब्लेड से गला रेत लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
परिजन पीएम के बाद आई दोनों लाशों को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या लेकर चले गए।
मृतक ने सुसाइट नोट भी लिखा था, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह कर्ज बताया था। सुसाइट नोट को फाॅरेंसिक टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई थी। अब लोगों को मोबाइल फोन की काॅल डिटेल व फाॅरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
इसी दोनों की बदौलत ही मामले की पारदर्शिता लोगों के सामने आएगी। इस संबंध में ढ़ेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना की जांच चल रही है।