फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे घायल मिले बाइक सवार की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
दिलीप गुप्ता। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के खुनौरा बाबा (कुनौना) गांव के पास शुक्रवार की रात नौ बजे घायल मिले युवक दिलीप की मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में परिजनों ने हत्या की नीयत से मारने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोग इसे वाहन दुर्घटना मान रहे हैं।
शुक्रवार की रात नौ बजे ख़ूनौरा बाबा गांव के उत्तर सड़क किनारे खेत में कोतवाली क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी दिलीप गुप्ता (35) पुत्र गौरीशंकर खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर में गहरे घाव के निशान और जबड़े पर भी गंभीर चोट लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल को सीएचसी तिलौली पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दिलीप गुप्ता तिलौली के एक किराना व्यवसायी के यहां पिकअप का ड्राइवर था। वह शुक्रवार की रात अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से रोज तिलौली से घर के लिए निकला था। गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले तिलौली- बनकेगांव मार्ग से कुर्थिया मोड पर खुनौरा गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ वह घायला अवस्था में मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी थी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन

दिलीप गुप्ता की पत्नी रुक्मिणी और 11 वर्ष का बेटा सत्यम है। दिलीप की पत्नी का कहना है कि घटना के समय वह मायके में थी। सूचना मिलने पर मेडिकल काॅलेज पहुंची है। उसने कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट नहीं हुआ है। उन्हें हत्या करने की नीयत से मारा गया है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद वह इस आशय की तहरीर बांसी कोतवाली पुलिस को देगी।
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें