फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दिन बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दिन बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होने वाली मतगणना को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। परेशानी से बचने के लिए रूट देखने के बाद ही घर से निकलें। 10 मार्च को शहर में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों पर रोक रहेगी। पुलिस ने इसकी तैयार कर रखी है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
10 मार्च को यातायात में किया गया बदलाव
1. साड़ी तिराहा से हाईडिल तिराहा की तरफ केवल मतगणना से संबंधित व्यक्तियों के वाहनों को जाने दिया जाएगा। अन्य वाहनों को कलेक्ट्रेट की तरफ से शहर में डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

2. हाईडिल तिराहे से नवीन मंडी मोड़ की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा, बल्कि हाईडिल तिराहे से जिन वाहनों को शहर में जाना है, उसे साड़ी तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जो कलेक्ट्रेट की तरफ से शहर में प्रवेश करेंगे।
3. समस्त प्रत्याशियों एवं मीडिया कर्मी के वाहनों हाईडिल तिराहे से थरौली मोहल्ला होकर थरौली बाग के सामने से मंडी परिसर के बगल के खाली मैदान में पार्क होंगे।
4. सिद्धार्थ तिराहा की तरफ से आने वाले मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं के वाहन ब्लॉक नौगढ़ परिसर में पार्क किए जाएंगे।
5. साड़ी तिराहा, उसका बाजार की तरफ से आने वाले मतगणना कर्मियों के वाहन हाईडिल तिराहे से उसका रोड पर 200 मीटर जाकर बाएं मुड़कर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के सामने से होकर थरौली मोहल्ला होकर थरौली बाग में खड़े हो सकेंगे।
6. मतगणना अभिकर्ताओं के वाहन केन्द्रीय विद्यालय के परिसर में पार्क किएं जाएंगे। ब्लॉक परिसर से लेकर हाईडिल तिराहे के मध्य तथा मंडी मोड़ से लेकर मंडी गेट तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

मतगणना में ये जरूरी
1.मतगणना परिसर में मतगणना कर्मियों के अतिरिक्त चुनाव ड्यूटी में लगे लोकसेवक, प्रत्याशी तथा उनके चुनाव अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों का प्रवेश फोटोयुक्त पास के आधार पर ही हो सकेगा।
2. मतगणना परिसर के अंदर कोई भी व्यक्ति ज्वलनशील पदार्थ अस्त्र, शस्त्र, मोबाइल फोन, बीड़ी सिगरेट, गुटखा इत्यादि नहीं ले जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें