फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर में हुई सफाई, पेयजल के पुख्ता प्रबंध

Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बकरीद को देखते हुए नगर में बुधवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही पेयजल का इंतजाम किए गए हैं। इससे नगर के लोगों को त्योहार में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

ईओ अजय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने बेलसड़ आजाद ईदगाह और मस्जिद के आसपास सफाई और चूना डलवाया गया। इसके अलावा नगर के अन्य मस्जिदों के आसपास और मोहल्लों में सफाई की गई। चूना गिराया गया और पथ प्रकाश के जो खराब तार आदि थे उन्हें सही कराया गया, जिससे रोशनी की दिक्कत न हो। इसके अलावा टीम पुरानी नौगढ़ में मस्जिद के आसपास और मोहल्लों में सफाई की।
लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की और पानी व बिजली की दिक्कत होने पर तत्काल संपर्क करने के लिए कहा गया। वहीं, ईद पर होने वाली कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेष के निस्तारण के लिए नगर के आजाद नगर में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

क्योंकि, यहां पर मुस्लिम समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है। ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था से लेकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें