फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ रकम, गहने उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ रकम, गहने उठा ले गए चोर
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में शनिवार रात चोर एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी, गहने सहित लाखों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के जम्हिरिया गांव के टोला रेनवा निवासी श्यामलाल पिपरी गांव के सटे पकड़ी मार्ग सड़क के पास मकान बनाकर रह रहे थे। वह शनिवार की रात को मकान बंद करके अपने गांव रेनवा पर चले गए थे। सुबह जब वह अपने नए वाले मकान पर पहुंचे तो देखा कि आगे दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खोला तो देखा अंदर बेड़ में रखा सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखा आभूषण और 25 हजार रुपये नकदी, एलसीडी सहित लाखों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने चोरी की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को भी दी। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें