फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने सामान उड़ाया
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय वीरपुर एहतमाली का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात इलेक्ट्रानिक सामान के साथ खेल उपकरण की चोरी कर ली गई। शुक्रवार को सुबह स्कूल पर पहुंचे शिक्षकों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
स्कूल के सहायक अध्यापक जगनरायन, बृजेश कुमार, आलोक कुमार के साथ ग्राम प्रधान ने त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार को विद्यालय समयानुसार 1.30 बजे बंद कर सब लोग चले गए। शुक्रवार को सुबह सात बजे जब सभी शिक्षक स्कूल पहुंचे तो स्कूल के दफ्तर का कुंडा टूटा दिखा।
विज्ञापन

दफ्तर के अंदर रखी दो ऑलमारी में एक का दरवाजा खुला तथा दूसरे का टूटा था, जिसमें सभी कमरों व दूसरे आलमारी की चाबी थी। खुली आलमारी में रखा लैपटॉप, खेल का सामान, जग, मीनामंच के कार्यक्रम को बच्चों को सुनाने के लिए रेडियो, गार्डेन किट सहित और भी कुछ सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन

शिक्षकों ने चोरी की घटना की जानकारी ग्राम प्रधान और 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी की टीम ने निरीक्षण कर त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देने की बात कही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि चोरी की घटना से संबंधित तहरीर मिली है। जांच कर जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें