फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई के लिए निकली किशोरी दिल्ली पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी घर से मुंबई जाने के लिए निकली। लेकिन वह दिल्ली की ट्रेन में बैठकर करोलबाग जा पहुंची है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी वहां की एक महिला ने मोबाइल फोन से परिजनों से बात कराई। चर्चा है कि इस किशोरी को एक युवक झांसा देकर अपने साथ कहीं ले जा रहा था। किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। लड़की के चाचा का कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम को भतीजी मुंबई जाने के लिए घर से निकली। वह स्टेशन पर जाने के बाद दिल्ली जाने वाली किसी ट्रेन में बैठकर करोल बाग चली गई है।
विज्ञापन

वहां से एक महिला ने मोबाइल फोन पर इसकी जानकारी दी और बताया कि जहांगीर नाम का युवक किशोरी को अपने साथ ले जा रहा है। इसके बाद परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि जिन नंबरों से फोन आया है उसका डिटेल खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें