बढ़नी। क्षेत्र में सोमवार को आई आंधी-पानी से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे से बाधित बिजली आपूर्ति मंगलवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
इसकी वजह से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम के मुताबिक मरम्मत कार्य जारी है, जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की आशंका है। बिजली न होने से लोगों को रातभर उमस और मच्छरों के बीच गुजारना पड़ा। वहीं, मोबाइल चार्ज न हो पाने और अन्य उपकरण के कार्य न करने से दिक्कतें बढ़ गईं।
ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बिजली कटने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर सके और व्यापारी भी प्रभावित हुए। अवर अभियंता बिजली लालू प्रसाद यादव ने बताया कि मरम्मत के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है। संवादो