फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक ने परिवार से मिलकर जताई संवेदना

Wed, 06 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना चौक निवासी सगीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश बना हुआ है। मंगलवार को पूर्व विधायक विजय पासवान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से मामला और चर्चा में आ गया है। परिजनों का कहना है कि सगीर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में उसकी हत्या सामान्य घटना नहीं हो सकती। पूर्व विधायक ने परिवार से मुलाकात के दौरान कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें