फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल की सुरक्षा रहेगी मजबूत

विज्ञापन
मतगणना स्थल नवीन मंडी का निरीक्षण करते प्रेक्षक और डीएम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मतगणना स्थल की सुरक्षा रहेगी मजबूत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षकों के साथ नवीन सब्जी मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेक्षकों ने स्ट्रांग रूम के पीछे की चहारदीवारी को ऊंची करने व मतगणना स्थल के चारो तरफ बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षकों को बताया कि मतदान की समाप्ति के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के लिए विधानसभावार स्ट्रांग रूम चिह्नित कर लिए गए हैं। विधानसभावार मतगणना के लिए स्थल का भी चयन कर लिया गया है। वहां पर मतगणना के समय ईवीएम को सुरक्षित पहुंचाया जा सके। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम, सीसीटीवी की निगरानी में स्ट्रांग रूम में पहुंचाई जाएंगी और मतगणना के समय भी सीसीटीवी की निगरानी में स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक लाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात रहेगी। यहां बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। प्रेक्षकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को स्ट्रांग रूम के पीछे की चहारदीवारी को और ऊंची करने, मतगणना स्थल के चारो तरफ बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे को समय से लगवाने और मतगणना के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर, एसडीएम विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें