फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भलुआही मार्ग पर फिर धंसी सड़क, हादसे का खतरा बढ़ा

Tue, 02 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के भलुआही ग्राम सभा में नहर से गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे मिट्टी धंस जाने से राहगीरों के लिए खतरा पैदा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढे में फंसकर कभी भी कोई हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे काफी समय से बड़ा गड्ढा बना हुआ था। शिकायत मिलने पर ग्राम प्रधान ने उसे मिट्टी डालकर भरवा दिया था, लेकिन हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद मिट्टी फिर धंस गई। इससे मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर गड्ढे को भरवा दिया गया था, लेकिन बारिश के कारण मिट्टी फिर धंस गई है। जल्द ही दोबारा मरम्मत कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें