फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यात्रियों को बारिश में भीग कर नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार

Tue, 02 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर स्थित परिवहन निगम के बस स्टेशन के नये भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब नया भवन परिवहन निगम को हैंडओवर किया जाएगा। इसकी प्रकिया भी शुरू हो चुकी है। इससे आने वाले मानसून यानि बारिश के मौसम में लोगों को पानी में भीगकर बस पकड़ने की समस्या नहीं झेलनी पडे़गी। लोगों को जल्द ही रोडवेज भवन की सौगात मिल सकती है, जिससे बस स्टेशन पर मुसाफिरों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें गर्मी में धूप और बारिश में बारिश से भीगने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर में परिवहन निगम के बस स्टेशन के नए भवन का शिलान्यास बीते वर्ष मार्च 2024 में वर्चुअल रूप से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ से डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून और एआरएम परिवहन विजय कुमार गंगवार की उपस्थिति में किया था। इसके छह महीने बाद रोडवेज बस स्टेशन भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। इसकी निर्माण अवधि शासन प्रशासन ने मार्च 2025 निर्धारित की थी, लेकिन निर्माण कार्य धीमी गति से होने और धन के अभाव के चलते अभी तक पूरा नहीं हो पाया था। इधर, बीते कुछ माह पहले निर्माण कार्य में काफी तेजी आ जाने से रोडवेज भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भवन को जल्द ही परिवहन निगम के हैंडओवर होने की पूरी उम्मीद है।
कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के जेई सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि डुमरियागंज रोडवेज भवन के बाउंड्रीवाॅल और भवन का शत-प्रतिशत कार्य चार माह पूर्व पूरा हो चुका है। भवन रोडवेज निगम को हैंडओवर करने को लेकर आवश्यक प्रकिया भी शुरू कर दी गई दी गई।
विज्ञापन


भवन निर्माण पूर्ण होने बाद परिवहन सुविधाओं में होगा इजाफा
डुमरियागंज बस स्टेशन परिसर में रोडवेज के नए भवन का निर्माण कार्य एक करोड़ 58 लाख की लागत से बस स्टेशन भवन का निर्माण करवाया गया है। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने दावा किया था कि भवन निर्माण के बाद डुमरियागंज में परिवहन सुविधाओं में इजाफा होगा और शहर और महानगरों की तरह यहां भी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को परिवहन निगम के नए भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें