फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। तहसील क्षेत्र के गांवों में मंगलवार की रात में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। कारण खेतों में लबालब भरे पानी से किसानों के लिए रोपाई आसान हो गई है।
विज्ञापन

इस वर्ष बरसात में बारिश के कम होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही थी। उन्हें रोपाई के लिए पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा था। इसके चलते मजदूरी में बढ़ोतरी व डीजल की खरीदारी से धान की फसल की लागत बढ़ जा रही थी। इसके चलते किसानों में काफी बेचैनी थी। मंगलवार शाम इटवा तहसील क्षेत्र के उत्तर व पूर्व क्षेत्र के मदरहवा, बडुइया, नवेल, कठेला आदि गांवों में हुई तेज बारिश से गड्ढे लबालब पानी से भर गए।
वहीं रात में अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते गड्ढे तो नहीं भरे हैं, लेकिन खेतों में रोपाई लायक भरपूर पानी हो गया। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और वह सुबह से ही रोपाई के लिए खेतों में पहुंच गए। पकड़ी नंदलाल निवासी किसान फारूख ने कहा कि इस बारिश से रोपाई अब आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें