सिद्धार्थनगर। सांसद निधि (राज्य सभा) वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में बने लाइब्रेरी भवन का लाेकार्पण किया गया।
साथ ही पार्क निर्माण कार्य व विकास भवन से लेकर साड़ी तिराहा तक सार्वजनिक उद्यान पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने किया। उद्घाटन के बाद लाइब्रेरी का भ्रमण कर राज्यसभा सदस्य बृजलाल द्वारा स्वलिखित पुस्तक लाइब्रेरी के लिए जिलाधिकारी को भेंट की।
सांसद ने कहा कि सिद्धार्थनगर कलक्ट्रेट जिलाधिकारी के अथक प्रयास से पूरे प्रदेश में माडल बनकर उभर रहा है। यहां के कलक्ट्रेट अब पर्यावरण के लिहाज से भी हरा भरा नजर आएगा। इसी क्रम में हम भी सांसद निधि के धनराशि से मुख्यालय को लखनऊ की तर्ज पर संवारने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। संवाद