फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गरज के साथ हुई बारिश से खेती में आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। क्षेत्र में बुधवार की सुबह अचानक काले बादल छाने लगे और कुछ ही देर बाद गरज के साथ बारिश होने लगी। लगभग एक घंटे तक हल्की-फुल्की बारिश होती रही। इससे मौसम में बदलाव के साथ सुहावना हो गया। अचानक 10 बजे के करीब सूरज निकल आया और फिर से उमस भरी गर्मी होने लगी। वहीं, बारिश होने से किसानों को खेती करने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन

बारिश से खेतों में नमी कम होने से जुताई ठीक तरीके से नहीं हो पा रही थी। मगर हल्की बारिश होने से किसानों के खेतों में कुछ नमी जरूर हो गई है। इससे किसान खेतों की जुताई आसानी से कर सकेंगे। क्षेत्र के जानकी प्रसाद, राम गोपाल, तुलसी प्रसाद, सुरेश, जग्गू प्रसाद आदि ने बताया कि खेतों में नमी पहले से कम थी। वहीं, बारिश न होने से खेतों में जुताई ठीक से नहीं हो रही था, लेकिन आज की बारिश से किसानों को राहत पहुंची है। खेती के लिए थोड़ी और बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें