फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 20 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सावन के उपक्ष्य में निकाली गई कलशयात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। श्रावण मास के पहले दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मुख्यालय स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली। शिव, पार्वती, गणेश समेत गणों की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा सिंहेश्वरी मंदिर पर समाप्त की गई।
विज्ञापन

सावन माह के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। सांसद जगदबिंका पाल ने यात्रा को रवाना किया। महिलाओं  ने जमुआर नाला से जल भरे कलश को लेकर पीताबंर धारण किया था। नगर में घूम रहे शोभायात्रा में झांकी में शिव, पार्वती व गणेश की लोगों ने पूजा किया। बैंड बाजा के धुन पर शिवभक्त नाचते चल रहे थे। दूसरी झांकी में भजन गायकों की टोली जमी रही। शिव भजन पर भक्त झूमते रहे।
महिलाओं व श्रद्धालुओं ने कलश में भरे जल से सबसे पहले सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग का अभिषेक किया। शोभायात्रा सिंहेश्वरी मंदिर में पहुंचने के बाद शिवलिंग व मां का पूजन किया गया। अंत में लोगों ने मंदिर में श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, शेषराम गौड़, राणा प्रताप सिंह, सुखराज यादव, बदामा देवी, ममता, राजेश कुमार, सिद्धार्थ गौतम, शिव कुमार गुप्ता, पवन जायसवाल, किशन साधना, घनश्याम गुप्ता, मातेश्वरी, श्यामू, दुर्गा प्रसाद, ऊषा, सुनीता, कृष्णा, शिवसेवक मद्देशिया, कैलाश पंक्षी, शंभू गुप्ता, अनिरुद्ध मौर्या, विकास रंगमंच, रामनरेश जासवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें